Haridwar NewsBig News

हरिद्वार में गरमाया चुनावी माहौल, पुलिस ने भांजी मतदाताओं पर लाठी, रोने लगी विधायक

हरिद्वार में दिन ढलने के बाद अचानक चुनावी माहौल गरमा गया. भगवानपुर में वार्ड नंबर 5 के मतदान स्थल पर लगभग 300 से अधिक मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. तभी पुलिस ने अचानक उन पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज के बाद भगवानपुर विधायक अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल पर ही धरने पर बैठ गई.

पुलिस ने भांजी मतदाताओं पर लाठी

लाइन में खड़े मतदाताओं का आरोप है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसके बाद से मतदाताओं में आक्रोश है.

धरने पर बैठी विधायक

जानकारी मिलते ही कांग्रेस से भगवानपुर विधायक ममता राकेश मतदान स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गई और फूट-फूट कर रोने लगी. इस दौरान वे और उनके समर्थक पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे.

मौके पर पहुंचे SDM

घटना की जानकारी मिलते ही एस डी एम भगवानपर मौके पर पहुंचे. फिलहाल एसडीएम मतदान स्थल का गेट खुलवाकर अंदर चले गए हैं. हालत बेकाबू होते देख मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें