UttarakhandBig News

उत्तराखंड में चार दिन तक रहेगा ड्राई डे, जानें कब खुलेंगी शराब की दुकानें

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के चलते चार दिनों तक ड्राई डे रहेगा. इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं. इन दिनों में कहीं भी शराब नहीं परोसी जा सकती है.

उत्तराखंड में चार दिन तक रहेगा ड्राई डे

बता दें उत्तराखंड में कल निकाय चुनाव के लिए मतदान होने हैं. इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां हो चुकी हैं. निकाय चुनाव के चलते शराब की दुकानों को भी बंद रखा जायेगा, इसके लिए चार दिन तय किए गए हैं. यानी चार दिन तक उत्तराखंड में शराब के ठेके बंद रहेंगे. आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं.

26 जनवरी के बाद खुलेंगी शराब की दुकानें

आदेश में कहा गया है कि शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री चुनाव से 24 घंटे पहले यानी 22 जनवरी से कल मतदान पूरा होने तक शराब के ठेके बंद रहेंगे. इसके बाद 25 जनवरी को मतगणना शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भी शराब के दुकानें बंद रहेगी. वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भी शराब के ठेके बंद रहेंगे.

Dry day will remain for four days in Uttarakhand

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें