EntertainmentHighlight

Bigg Boss 18 Winner: विवियन डीसेना, रजत दलाल या फिर करणवीर मेहरा, किसके हाथ लगेगी जीत की ट्रॉफी?

आज फैसले की घड़ी आने वाली है। टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 18 का आज यानी 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले (bigg boss finale date) होने वाला है। इस बार के बिग बॉस 18 के सो को कौन जितेगा इस बात का फैला आम जनता के हाथ होगा।

फिलहाल घर के अंदर टॉप छह कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। जिसमें रजत दलाल, करणवीर मेहरा(karan veer mehra), विवियन डीसेना(vivian dsena), चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल है। हालांकि जनता ने टॉप तीन कंटेस्टेंट को चुन लिया है। इन्हीं में से एक को बिग बॉस 18 का विनर माना (Bigg Boss 18 Winner) जा रहा है।

कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? (Winner of bigg boss 18)

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले जंग छिड़ी हुई है। हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बिग बॉस की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहता है। फैंस टॉप 3 में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल को देख रहे हैं। टॉप 3 में विवियन(vivian dsena) के रहने का कारण फैन्स या आम जनता के अलावा बिग बॉस भी है। शो के दौरान कई बार देखा गया है कि विवियन के पक्ष में चीजें गई है। साथ ही शो के शुरुआत में ही बिग बॉस ने ये दावा किया था कि वो फिनाले में जरूर जाएंगे।

जनता की पसंद कौन?

तो वहीं जनता की पसंद करणवीर मेहरा(karan veer mehra) को बताया जा रहा है। बिग बॉस 18 को फॉलो कर रहे लोग ये जानते होंगे कि शो का मास्टर माइंड कौन था। सभी को करण का गेम काफी पसंदआया। भले ही उनके दोस्तों ने उन्हें धोखा दिया हो लेकिन उन्होंने अपनी दोस्ती कभी नहीं तोड़ी। करण वीर मेहरा को जनता द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जनता कि माने तो इस शो में अगर किसी ने गेम खेला है तो वो हैं करणवीर।

रजत दलाल के पास फैन्स का सपोर्ट

तो वहीं रजत दलाल(rajat dalal) के टॉप 3 में बने रहने के पीछे कारण है उनका फैन बेस। रजत दलाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। साथ ही वो एल्विश यादव के भी दोस्त है। जो उनकी जीत के लिए मटअप अरेंज करवा रहे हैं। एल्विश के फैंस भी रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे है। ऐसे में बिग बॉस 18 की ट्रॉफी उनके हाथ भी लग सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें