EntertainmentHighlight

तलाक की खबरों के बीच Yuzvendra Chahal पहुंचे Bigg Boss 18, Shreyas Iyer के साथ खोलेंगे सबसे बड़ा राज!

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 का आखिरी वीकेंड का वार इस बार काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां एक तरफ शो के होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाई। तो वहीं शनिवार को फिल्म आजाद की कास्ट ने भी रंग जमाया। ऐसे में रविवार के एपिसोड में घर में क्रिकेट जगत के तीन खिलाड़ी भी आने वाले हैं।

बिग बॉस 18 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शशांक सिंह एंट्री लेंगे। इस एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है। जिसमें सलमान खान एक बड़े राज से पर्दा उठने की बात कर रहे हैं। जिसका फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस 18 में आए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal In Bigg Boss 18)

दरअसल पंजाब किंग्स के नए कैप्टन का राज बिग बॉस 18 के अपकमिंग वीकेंड का वार में खुलेगा। इस दौरान तीनों क्रिकेटर्स युजवेंद्र, श्रेयस और शशांक कंटेस्टेंट्स के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आते है। घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। जिसमें क्रिकेटर्स भी शामिल थे। इस दौरान करणवीर, विवियन और रजत दलाल भी फुल फॉर्म में दिखाई दिए।

धनश्री और Yuzvendra Chahal की तलाक की खबरें

बिग बॉस के घर में युजवेंद्र चहल ने विकेंड का वार एपिसोड में चार चांद लगा दिए। बता दें कि चहल आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। पत्नी धनश्री वर्मा के साथ उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। साथ ही काफी समय से दोनों को साथ भी नहीं देखा गया है। हालांकि दोनों के तलाक की खबरों पर किसी की भी तरफ से ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें