Dehradun NewsBig News

दून अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, परिसर में मचा हड़कंप

दून अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है महिलाकर्मी के मुंह से अचानक खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई.

दून अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत

बताया जा रहा चित्रा भंडारी (46) निवासी नेहरू ग्राम दून अस्पताल में एएनएम के पद पर तैनात थी. बताया जा रहा है वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. सोमवार को वह अवकाश पर थी. लेकिन आज वह ड्यूटी पर आ गई. ड्यूटी के दौरान अचानक वह बेहोश हो गई. इस दौरान उनके मुंह से खून भी निकल रहा था.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतका का शव

वहां मौजूद स्टाफ आनन-फानन में महिला कर्मी को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले गए. जहां इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट ने महिलाकर्मी को मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत हार्ट अटैक या गंभीर निमोनिया से हुई है. फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें