Dehradun NewsBig News

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफल, सीएम धामी ने जाना हाल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी का देहरादून के सीएमआई अस्पताल में उपचार चल रहा है. मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जाना.

सीएम ने जाना पूर्व CM भुवन चंद्र खण्डूड़ी का हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी का हाल जानने के लिए सीएमआई अस्पताल पहुंचे. वहां मुख्यमंत्री धामी ने उनका कुशलक्षेम जाना. सीएम ने चिकित्सकों से पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. इसके साथ ही बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की.

पूर्व CM भुवन चंद्र खण्डूड़ी की हुई थी ब्रेन सर्जरी

बता दें पूर्व सीएम भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी हुई थी जो सफल सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है. यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम ने की है. सर्जरी के बाद वह अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है. वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें