Haridwar NewsBig News
लक्सर में विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. लक्सर के बसेड़ी गांव में गई विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी. मामले को लेकर पीड़ित लाइनमैन ने पुलिस को तहरीर दी है.
लक्सर में विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट
लक्सर के बसेड़ी गांव के चौराहे पर विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंगो ने मारपीट कर दी. बता दें विद्युत विभाग की टीम बकायेदारों के बिजली बिल काटने के लिए वहां गई थी. कनेक्शन काटते समय दबंगों ने मिलकर लाइनमैन की जमकर धुनाई कर दी.
मारपीट का वीडियो वायरल
इस पूरी घटना के बाद पीड़ित लाइनमैन ने कोतवाली में दबंगो के खिलाफ तहरीर दी है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों ने मारपीट का वीडियो बना दिया. जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.