Big NewsUttarakhand Weather News

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, IMD ने दो जिलों के लिए जारी किया कोहरे का अलर्ट, सतर्क रहें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद एक बार फिर मैदानी इलाकों में पारा लुढ़क गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के दो जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही वाहन चलाते वक्त लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने दो जिलों के लिए जारी किया कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी है.

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम?

बता दें बीते दिन मसूरी, धनोल्टी, औली, नैनीताल समेत पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है. पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है. हालांकि देहरादून में हल्की धूप खिली हुई है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज देहरादून में मौसम साफा बना रहेगा. दून का अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 8°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें