Dehradun NewsHighlight

श्यामपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा शख्स, मांग सुन सब हैरान

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के श्यामपुर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पंचर की दुकान चलाने वाला शख्स पेट्रोल की बोतल लेकर टावर के ऊपर चढ़ गया. शख्स को टावर पर चढ़ता देख मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस व्यक्ति को समझाने का प्रयास कर रही है.

पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा शख्स

घटना शुक्रवार की है. बताया जा रहा है शख्स की पेट्रोल पंप के बाहर पंचर की दुकान है और वह पेट्रोल पंप बिक चुका है. पेट्रोल पंप खरीदने वाले व्यक्ति ने पेट्रोल पंप के सामने दिवार खड़ी कर अपनी जमीन को कब्जे में ले लिया है. जिसके चलते शख्स की पंचर की दुकान भी अब बंद हो गई है. दुकान बंद होने के बाद से शख्स के ऊपर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है.

पुलिस के फूले हाथ-पांव

टावर पर चढ़े शख्स अनूप थपलियाल का कहना है कि जब तक पेट्रोल पंप की जमीन खरीदने वाला व्यक्ति उसे आश्वासन नहीं देता की वो अपनी दुकान खोल सकता है. तब तक वो टावर से नहीं उतरेगा. सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई हुई. पुलिस की टीम ने शख्स को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें