Dehradun NewsHighlight

युवा महोत्सव के लिए दिल्ली रवाना हुआ 72 सदस्यीय दल, मंत्री ने दी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया.

युवा महोत्सव के लिए दिल्ली रवाना हुआ प्रदेश का 72 सदस्यीय दल

राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है. इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे. इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है.

मंत्री ने दी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं

मंत्री ने कहा कि इस दल में संगीत, लोकनृत्य, लेखन, वाद-विवाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में निपुण युवा शामिल हैं, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे. मंत्री ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा. मंत्री ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान हासिल करने की शुभकामनाएं दी .

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें