TrendingHighlight

जाना था असम पहुंचा दिया नागालैंड, Google Map से पुलिसकर्मी भटके रास्ता, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

असम से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। यहां पर असम पुलिस(Assam Police) एक आरोपी को पकड़ने के लिए छोपेमारी की जगह जा रही थी। जिसके लिए उन्होंने गूगल मैप्स (Google Map ) का सहारा लिया। हालांकि गूगल मैप ने 16-सदस्यीय पुलिस टीम को नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंचा दिया। ये तो कुछ भी नहीं। उसके बाद वहां के लोकल लोगों ने पुलिसकर्मियों को अपराधी समझकर बंदी बना लिया। रातभर उनको बंदी बनाने के साथ-साथ उन्हें पीटा भी।

Google Map ने पुलिस को असम से पहुंचा दिया नागालैंड

पुलिस की माने तो उन्हें चाय बागान वाले इलाके जाना था। गूगल मैप ने इसे असम में दिखाया। हालांकि वास्तव में वो जगह नागालैंड के अंदर है। जीपीएस द्वारा गलत रास्ता बताने की वजह से पुलिस अपराधी की तलाश में नागालैंड की सीमा में पहुंच गई। बता दें कि 16 पुलिस कर्मियों में से केवल तीन लोग वर्दी में थे। तो वहीं बाकी सभी ने सादे कपड़े पहने हुए थे। जिससे स्थानीय लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

लोगों ने रात भर बंधक बनाकर जमकर पीटा

वहां के लोकल लोगों ने पुलिस को हथियारों के साथ देखा तो उन्हें बदमाश समझा। ना केवल उन्हें बंदी बनाया गया बल्कि उनपर हमला भी किया। पुलिस की माने तो इस दौरान उनका एक कर्मी घायल भी हो गया। सूचना मिलने पर मोकोकचुंग की पुलिस ने असम पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए टीम भेजी। स्थानीय लोगों को जिसके बाद एहसास हुआ कि ये असली पुलिस की टीम है। जिसके बाद लोगों ने रात भर बंधक बनाए रखे लोगों को सुबह रिहा कर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें