HighlightDehradun News

देहरादून सिटीजन्स फोरम ने जारी किया ग्रीन एजेंडा, राजनीतिक दलों से की चुनाव में शामिल करने की मांग

देहरादून सिटीजन्स फोरम (डीसीएफ) ने नगर निकाय चुनावों के लिए अपना ग्रीन एजेंडा राजनीतिक दलों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है. अब तक बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी को यह एजेंडा सौंपा जा चुका है.

देहरादून सिटीजन्स फोरम ने जारी किया ग्रीन एजेंडा

बता दें डीसीएफ ने छह जवारी को प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी. जिसमें आम नागरिकों के नाम से 18 सूत्रीय ग्रीन एजेंडा जारी किया था. इस एजेंडे में प्रमुख मुद्दे जैसे कि शहरी विकास के लिए विजन 2025 तैयार करना, शहरी जलवायु परिवर्तन पर काम करना, कूड़ा निस्तारण, ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करना, और नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना शामिल हैं.

राजनीतिक दलों से की चुनाव में शामिल करने की मांग

डीसीएफ के सदस्य अब तक बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव के बाद भी इस एजेंडे पर बातचीत और कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया है. डीसीएफ का उद्देश्य है कि चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार अपने शहरों में इस एजेंडे के मुद्दों पर काम करें, और शहर में सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा दें. डीसीएफ अब देहरादून के मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए एक अलग ग्रीन एजेंडा भी तैयार कर रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें