Dehradun NewsBig News

दून पुलिस का नशे पर प्रहार, अलग-अलग क्षेत्रों से तीन तस्कर अरेस्ट, नशे की बड़ी खेप की बरामद

देहरादून पुलिस का नशे पर प्रहार लगातार जारी है. पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों से लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थों के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 47 ग्राम स्मैक और 118 ग्राम चरस बरामद की है.

12 लाख 75 हजार की स्मैक बरामद

एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही कर रही है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी शाकिर निवासी सहारनपुर को ढालीपुर से बाइक से स्मैक की तस्करी करते हुए अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 42.60 ग्राम स्मैक बरामद की है. जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 75 हजार रुपए आंकी जा रही है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो उक्त स्मैक को बिहारीगढ से सोनू नाम के नशा तस्कर से खरीद कर लाया था. जिसे वह विकासनगर क्षेत्र में नशे के आदी लोगों ओर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने की फिराक में था.

आरोपियों को भेजा जेल

दूसरा मामला विकासनगर के बसेरा होटल के पास है है. पुलिस ने पोंटा रोड हरबर्टपुर से तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी सहसपुर को अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से 4.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है. तीसरे आरोपी को पुलिस ने तल्ला पुल ढकरानी से गिरफ्तार किया है. आरोपी नासिर निवासी विकासनगर के पास से 18 ग्राम चरस बरामद हुई है. जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के ठहर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें