Pithoragarh NewsHighlight

जंगली जानवरों का उत्पात, एक युवक को किया गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रदेश में जंगली जानवरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है. पिथौरागढ़ के लुमती गांव में एक जंगली जानवर ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जंगली जानवर ने किया युवक पर जानलेवा हमला

उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं. अस्कोट क्षेत्र के लुमती गांव में एक युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया. युवक की पहचान रिचर्ड (28) के रूप में हुई है. युवक के परिजनों ने एसडीआरफ की टीम को घटना की सूचना दी थी. जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू किया.

7 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

एसडीआरफ की टीम ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर पर करीब सात किलोमीटर पैदल मार्ग से होते हुए घायल को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया. मुख्य मार्ग से घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. बता दें अभी तक ये साफ नहीं दो पाया है कि हमला किस जानवर ने किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें