EntertainmentHighlight

साउथ के Ajith Kumar का दुबई में एक्सीडेंट, 180kmph की थी स्पीड, बैरियर से टकराकर सात बार घूमी कार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) का दुबई में एक्सीडेंट हो गया। अभिनेता रेसिंग की प्रैक्टिस के दौरान हादसे का शिकार हुए। सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। बता दें कि अभिनेता 180kmph की स्पीड से कार चला रहे थे। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है। अजित कुमार बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें चोट नहीं आई है।

साउथ के सुपरस्टार Ajith Kumar का दुबई में एक्सीडेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि Ajith Kumar पोर्श कार चला रहे है। अभिनेता 24H दुबई 2025 कार रेसिंग कॉम्पिटिशन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुबई में हैं। जिसके चलते वो छह घंटे की रेसिंग प्रैक्टिस कर रहे थे।

बैरियर से टकराई कार

हालांकि प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के कुछ ही वक्त पहले उनकी कार बैरियर से जा टकराई। जिसके चलते उनकी कार सात बार घूमी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता की कार का अचानक से कंट्रोल खो गया। जिससे वो ट्रैक पर सात बार घूमी और फिर बैरियर से टकराई। जिसके बाद तुरंत ही अजित को कार से बाहर निकाला।

अब कैसा है एक्टर का हाल?

खबरों की माने तो एक्टर के मैनेजर सुरेश चंद्र ने बताया कि अजित एक दम स्वस्थ हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इस हादसे के दौरान उनकी कार की स्पीड 180kmph की थी। बताते चले कि अभिनेता Ajith Kumar Racing टीम के मालिक हैं। अपनी टीम के साथ दुबई में होने वाली रेस में भाग लेने वाले थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें