Entertainment

Pushpa 2 Stampede Case: अस्पताल में अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे से की मुलाकात, एक्टर की वीडियो वायरल

मंगलवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) ने घायल बच्चे श्रीतेजा से बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में मुलाकात की। बता दें कि पुष्पा 2 के संध्या थिएटर में प्रीमियर के दौरान भगदड़ (Pushpa 2 Stampede Case) मचने से एक महिला की मौत हो गई थी। तो वहीं महिला का बच्चा श्रीतेजा गंभीर रूप से घयाल था। उसी से अभिनेता अब अस्पताल में मिले है।

घायल बच्चे से अल्लू अर्जुन ने की मुलाकात (Pushpa 2 Stampede Case)

सोशल मीडिया पर Allu Arjun का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनका लुक भी काफी अलग लग रहा है। उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में भी बदलाव किया है।

बता दें कि घायल बच्चा बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में अभिनेता ने उससे मुलाकात कर बच्चे का हालचाल भी जाना। बच्चे के पिता ने भी उसकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि उसकी सेहत में अब सुधार है।

क्या हुआ था?

बता दें कि संध्या थिएटर के बाहर फिल्म के प्रीमियर के दौरान भगदड़ के सिलसिले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद 13 दिसंबर को उनकी गिरफ्तारी भी हुई। अभिनेता को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद होई कोर्ट में अपील के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें