Dehradun NewsHighlight

‘हज़ारा बुणजाई मुल्तानी बिरादरी’ ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, दिया आपसी सौहार्द का परिचय

हज़ारा बुणजाई मुल्तानी बिरादरी ने आज देहरादून के धामवाला में लोहड़ी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया. बिरादरी के सदस्य अभिनव थापर ने बताया कि यह बिरादरी उत्तराखंड में मौजूद सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में से एक है और हमेशा सामाजिक सदभाव और आपसी सौहार्द के लिये काम करता है.

‘हज़ारा बुणजाई मुल्तानी बिरादरी’ ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

उत्तराखंड की सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में से एक ‘ हज़ारा बुणजाई मुल्तानी बिरादरी ‘ समिति 1950 से देहरादून और आस-पास के क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक कार्य कर रही है. इस साल कार्यकारिणी समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया. बिरादरी के सदस्य अभिनव थापर ने बताया कि यह बिरादरी उत्तराखंड में मौजूद सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में से एक है और हमेशा सामाजिक सदभाव और आपसी सौहार्द के लिये काम करता है.

कार्यक्रम में दिया आपसी सौहार्द का परिचय

बिरादरी ने देहरादून में 1950 से देहरादून में हर साल लोहडी के कार्यक्रम मनाए. जिससे समाज मे एकता और सौहार्द का संदेश दिया. बिरादरी आने वाले समय में जरूरतमंदों के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था करेगी, जिससे जरूरतमंद छात्रों का भविष्य उज्वल हो. इस साल यह ‘लोहड़ी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम’ बिरादरी ने धामावाला स्तिथ गीता भवन में मनाया. पंजाबी समाज ने इस कार्यक्रम में भाईचारे का संदेश दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें