Dehradun NewsHighlight

ITBP के अधिकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

आईटीबीपी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम धामी को नए साल की शुभकामनाएं. मुलाकात के दौरान आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने सीएम धामी से समसामयिक विषयों पर चर्चा की.

ITBP के अधिकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

मुलाकात के दौरान आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुख्यमंत्री धामी से सरकार के साथ हुए एमओयू के बारे में जानकारी दी. इस एमओयू के तहत दूरदराज के वाइब्रेंट विलेज में सब्जी, मांस और टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है.

शहीदों के सम्मान से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में सुरक्षा, पर्यटन और वाइब्रेंट विलेज मिशन में आईटीबीपी के योगदान की सराहना की. सीएम धामी ने आगामी राष्ट्रीय खेलों में आईटीबीपी के बल की भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि शहीदों के सम्मान से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें