Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

दिसम्बर माह शुरू होने के बाद भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सामान्य से अलग दिख रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम वीब हग ने पहाड़ी क्षेत्रों में पाले को लेकर अलर्ट जारी किया है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम के मौसम को लेकर मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पथौरागढ़ जिले में पाला गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के आसार हैं. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

आंकड़ों पर डालें एक नजर

बीते शनिवार की बात करें तो सुबह से राजधानी देहरादून में हल्की धुंध रही। हालांकि दिन में तेज धूप खिली. दून का अधिकतम तापमान फिर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. जिससे सुबह और शाम ठंड का एहसास हुआ.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें