Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की बारिश-बर्फ़बारी की चेतावनी

उत्तराखंड में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आठ ओर नौ दिसम्बर के लिए प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी की संभावना जताई है.

IMD ने जारी किया बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सात दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. वहीं आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिया बर्फ़बारी की संभावना जताई है.

10 दिसंबर के बाद प्रदेश में फिर शुष्क होगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठिठुरन में इजाफा होगा. बताते चलें कि दिसंबर का महीना आ चूका है. लेकिन अब तक प्रदेश के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी नहीं हुई है.

रैन-बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के दिए निर्देश

मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन-बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के लिए निर्देशित किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें