Udham Singh Nagar NewsHighlight

विद्युत व विजिलेंस टीम का छापा : दर्जनों घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एक्शन से मची खलबली

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में पहुंची विजिलेंस की टीम ने विद्युत विभाग की टीम के साथ मिलकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. अचानक हुई इस छापेमारी की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

विद्युत व विजिलेंस टीम का छापा

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अमित चंद्र आर्य और अवर अभियंता अरुण कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया.

दर्जनों घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विजिलेंस की टीम ने 14 लोगों के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए थाने में तहरीर दी है. विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी प्रवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आगे भी टीम का छापामारी अभियान जारी रहेगा. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि वे बिजली चोरी से बचें. अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें