Uttarakhand Weather UpdateUttarakhand

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जान लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते कई जिलों में स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश के आठ जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार को देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। देहरादून और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज कई जिलों में स्कूलों में अवकाश

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून जिले में क्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कालेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही बागेश्वर जिले के सभी स्कूल भी आज बंद रहेंगे। इसके साथ ही भारी बारिश के चलते टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button