Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं पर तेज बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

दूनवासियों गर्मी से मिली राहत

बीते दिन के तापमान पर नजर डालें तो बुधवार को राजधानी दून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. जिससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली. वही गुरुवार देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें