Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज बदल सकता है मौसम, विभाग ने जारी किया बारिश और तूफान का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। आलम ये है कि इस साल गर्मियों में देहरादून भी भट्टी बना हुआ है। कुछ दिनों को छोड़कर जून महीने में गर्म हवाएं लगातार झुलसा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

तेज हवाओं के झोंकों से गिर सकते हैं पेड़

मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश भर में आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश के चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 60 से 70 से किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें