Big NewsUttarakhand Weather News

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, बदलने वाला है मौसम, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

प्रदेश में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिस कारण पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ रही है। कई इलाकों में गर्मी ने सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है।

प्रदेश में गर्मी से हाल बेहाल

शुष्क मौसम के बीच प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। तेज धूप के कारण मैदानी क्षेत्रों में गर्मी में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। बीते कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। बढ़ती गरमी के कारण पहाड़ पर जंगलों में आग ही है।

जल्द बदलने वाला है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि के आसार हैं। लेकिन मंगलवार से प्रदेश में मौसम बदलेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।

मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। जिससे गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन ताजा पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को मौसम बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे उत्तराखंड में मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है।  

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें