Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, रहें सतर्क

मई का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज पर्वतीय जिलों के लिए तेज हवाओं और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों के लिए 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकदार हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

तेवर दिखाने लगी गर्मी

राजधानी दून में पिछले दो दिनों से तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा चलने का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें