Entertainment

Sunday Box Office: तीसरे दिन ‘Article 370’ की कमाई में आया उछाल, विद्युत की ‘Crakk’ का ऐसा रहा हाल

Sunday Box Office: सिनेमाघरों में हाल ही में दो फिल्में रिलीज हुई है। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली। 23 फरवरी को यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) और विद्युत जामवाल की ‘क्रैक'(Crakk) सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

दोनों ही फिल्में एक-दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती दे रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है। ऐसे में चलिए जानते है की फिल्म का तीसरे दिन यानी रविवार को केसा हाल रहा।

यामी गौतम की Article 370 ने की तीसरे दिन बंपर कमाई

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। दर्शक सोशल मीडिया में यामी के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की।

लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिली। ऐसे में तीसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है। रविवार को ‘आर्टिकल 370’ ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीन दिन में फिल्म ने टोटल 22.80 करोड़ की कमाई की है।

Crakk का रहा ये हाल

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक में अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370′ से कड़ी टक्कर मिल रही है। ओपनिंग डे पर क्रैक’ ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने केवल 2.40 करोड़ कमाए । फिल्म का तीन दिन का टोटल 8.80 करोड़ हो गया है।  

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें