Big NewsDoiwala NewsHarish Rawat

Harish Rawat को किया जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती, बाजपुर में हुए थे कार हादसे का शिकार

Harish Rawat Car Accident: हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जाते समय बाजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में हरीश रावत समेत तीन लोग घायल हुए थे।

Harish Rawat को किया Jollygrant Hospital में भर्ती

मंगलवार देर रात हुए हादसे के बाद उन्हें काशीपुर के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार देर शाम चिकित्सकों की टीम ने चेकअप के बाद उन्हें और दो अन्य घायलों को जौलीग्रांट (Jollygrant) के हिमालयन अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने बताया कि उनकी कमर और गर्दन में चोट आई है।

dehradun

गुरुवार को आनी है टेस्ट रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने गुरुवार को सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फैसला करेगी कि उनकी अस्पताल से छुट्टी कब करनी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी हरीश रावत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें