Big NewsDehradun News

Dehradun news: DAV कॉलेज में दीवार गिरने से युवती की मौत, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun news: DAV PG College Dehradun में दीवार गिरने से युवती की मौत मामले में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पाई गई। मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

DAV PG College Dehradun में दीवार गिरने से युवती की मौत

बता दें बीते गुरुवार देर शाम करनपुर स्थित DAV PG College के पीछे की दीवार अचानक भरभराकर निचे आ गिरी। जिसमें सड़क से गुजर रहे भाई और बहन चपेट में आ गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। युवक का फ़िलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

DAV PG College प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती की पहचान सुष्मिता तोमर निवासी चकराता और युवक की रघुवीर तोमर के रूप में हुई है। बता दें रघुवीर डीएवी का ही छात्र है जबकि उसकी बहन सुष्मिता डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब दोनों करनपुर में घूम रहे थे तभी ये हादसा हो गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

युवती की मौत के बाद छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

घटना के बाद एनआईसीयू, आर्यन व एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने देर रात कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया था। छात्रों ने प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की। छात्रों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही कॉलेज प्रशासन को दीवार की जर्जर हालत के बारे में बताया गया था। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें