NationalHighlight

Anju in pakistan: पाकिस्तान में वीजा की लीमिट हुई खत्म, भारत लौट रही अंजू, कहा- सभी सवालों के देगी जवाब

Anju pakistan news in hindi: भारत से पाकिस्तान गई अंजू (anju in pakistan) अब देश वापस लौट रही है। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू इस महीने के आखिरी तक भारत वापस लौट आएगी। अंजू की पाकिस्तान में उनके वीजें की लिमिट ख्त्म होने वाली है। ऐसे में भारत वापस आने के लिए अंजू ने तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की है।

सब कुछ बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए किया

अंजू ने भारत आने से पहले मीडिया से बात चीत की। उन्होंने कहा की उनके पास सभी सवालों के जवाब मौजूद है। सुरक्षा एजेंसियां से लेकर पुलिस तक के सभी सवालों के वो जवाब देगी। आगे उन्होंने कहा की वो कुछ गलत नहीं कर रही है। ये सब उन्होंने अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए किया है।

बच्चों के पास आना है वापस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजू ने बताया की उसे अपने बच्चों के पास वापस आना है। उसे किसी और से कुछ मतलब नहीं है। भिवाड़ी जाकर वो अपने बच्चों से बात करेंगी। अगर वो अंजू के साथ पाकिस्तान आएंगे तो वो उन्हें पाकिस्तान लेकर लौट जाएंगी। नहीं तो वो भारत में ही रहेंगी।

अंजू ने कहा पति से टूट चुके है संबध

पति के ऊपर बात करते हुए अंजू ने कहा की उनके पति अरविन्द से उनका पहले ही नाता टूट गया है। उनके ऊपर उनके पति ने झूठा केस फाइल किया। उन्हें अरविन्द से कोई भी मतलब नहीं है। अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर उनके माता-पिता को पहले से ही थी। पाकिस्तान जाकर अंजू ने सबसे पहले अपनी बहन को फ़ोन किया था।

Anju pakistan husband name 

खबरों की माने तो इस महीने के आखिर में अंजू के आने की खबर है। लेकिन इससे पहले भी वो भारत लौटने की बात कह चुकी है। लेकिन वो भारत नहीं आई। बता दें की अंजू ने मुस्लिम धर्म कबूल कर बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह (Anju Nasrullah)से शादी रचा ली है। वो अंजू से फातिमा बन गई है। ऐसे में देखना ये है की भारत लौटने पर क्या उनका परिवार और उनके बच्चे उन्हें अपनाएंगे?

क्या था अंजू का पूरा मामला?

अंजू के खिलाफ पति अरविंद ने मुकदमा दर्ज कर रखा है। ऐसे में पुलिस अंजू को भारत आते ही गिरफ्तार भी कर सकती है। बता दें की 20 जुलाई को अंजू ने परिवार वालों को बताया की वो अपनी फ्रेंड के पास जयपुर जा रही है।

जिसके बाद पति के कॉल करने पर अंजू का फ़ोन बंद आने लगा। पता चला की वो पाकिस्तान के लाहौर में अपनी फ्रेंड के घर आई है। अंजू ने कहा की वो एक हफ्ते में भारत लौट आएंगी। बाद में इस बात का खुलासा हुआ की वो पाकिस्तान अपने प्रेमी नसरुल्लाह (Anju Nasrullah) से मिलने गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें