UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Weather News Today: प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन पांच जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather News Today: प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को पांच जिलों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया Weather Alert

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ-साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

26 सितंबर से मौसम साफ रहने के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 26 सितंबर से उत्तराखंड में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है सितंबर के आखरी सप्ताह में मानसून की विदाई हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें