UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन तीन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कुछ जनपदों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने देहरदून समेत तीन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरिद्वार समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले तीन दिन तक बदला रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें