Dehradun NewsBig News

International Film Festival: 22 से शुरू होगा देहरादून में फिल्म फेस्टिवल, ये फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत, साझा करेंगे अपना अनुभव

देहरादून में 22 सितंबर से International Film Festival शुरू होने जा रहा है। 22 से 24 सितंबर तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। बता दें बॉलीवुड जगत के कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्री इसमें शिरकत करेंगे।

22 से शुरू होगा International Film Festival

फस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि देहरादून में आठवां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सिल्वर सिटी एवं तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाना है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है कि वह अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ ही यहां आने वाले कलाकारों से मिलने का अवसर प्राप्त करें।

कई फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत

Dehradun International Film Festival में इस बार फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़ी बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। जिसमें अभिनेता विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, मोहन कपूर, मनीष चापवा, प्रदीप रावत, अभिनेत्री दीप्ति नवल और हिमानी शिवपुरी, चक दे इंडिया फेम चित्रांशी रावत, पूषण कृपलानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें