National

India is now on the moon …. चंद्रयान -3 ने चंद्रमा पर की सॉफ्ट लैडिंग, भारत बना पहला देश

भारत अब चांद पर….भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में आज इतिहास रच दिया है। आज भारत के चंद्रयान -3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग कर दी है। इसी के साथ भारत के लिए ये क्षण ऐतिहासिक बन गया है। दुनिया में भारत दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने सभी को बधाई दी है।

इसरो ने रचा इतिहास

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर उतरकर आज इतिहास रच दिया है। 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:35 मिनट पर रवाना हुए चंद्रयान-3 ने आज 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड कर भारत को ऐसा करने वाला पहला देश बना दिया है।

Back to top button