UttarakhandBig NewsPauri Garhwal NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand: पौड़ी में बादल फटने से मची तबाही, गौशाला बहने से कई मवेशी लापता, एक का शव बरामद

Pauri Garhwal news: Pauri Garhwal के थलिसैंण में कल रात डेढ़ बजे के आसपास बादल फटने से काफी नुकसान हो गया। 80 से ज्यादा गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई। जबकि एक ग्रामीण की गौशाला बहने से कई मवेशी लापता हो गए। जबकि एक बकरी का शव बरामद हुआ है।

पौड़ी में बादल फटने (Cloudburst) से मची तबाही

थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के पास पुल के एक हिस्से का पुश्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चौथान पट्टी के पांच से ज्यादा गांव की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि पट्टी के 80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

गौशाला बहने से कई मवेशी लापता

बादल फटने से रौली गांव के एक ग्रामीण चंदन सिंह की गौशाला बह गई है। जिसमें 10 बकरियां व दो बैल लापता हैं। जबकि एक बकरी का शव बरामद हो गया है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि बादल फटने से रौली और बगवाड़ी गांव के ग्रामीणों के खेत भी बह गए।

आपदा में हुई क्षति का किया जा रहा आंकलन

थलीसैंण ब्लाक के चौथान पट्टी में बादल फटने से गदेरा उफान पर आ गया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस, लोनिवि के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की टीम आपदा में हुई क्षति का आंकलन करने में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें