HighlightPauri Garhwal News

पौड़ी। गुलदार के हमले में पांच साल के मासूम की मौत, घात लगाकर किया हमला

pauri leopard attackउत्तराखंड के पौड़ी में पाबौ ब्लाक में एक गुलदार ने पांच साल के एक बच्चे की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।

बताया जा रहा है कि पाबौ ब्लाक के निसणी गांव में पांच साल का पीयूष अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार को शाम छह बजे के आसपास पीयूष अपने दोस्तों के साथ खेल कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसपर घात लगाकर बैठे एक गुरदार ने हमला कर दिया। इस हमले में पीयूष की जान चली गई। हालांकि इसी बीच ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर गुलदार पीयूष को छोड़ कर जंगल में भाग गया।

पीयूष की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

मंत्री ने दिए निर्देश

वहीं स्थानीय विधायक और काबिना मंत्री धन सिंह रावत ने भी इस घटना पर दुख जताया है। धन सिंह रावत ने डीएम के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव में जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें