Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

weather alert

 

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो 28 जून तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होगी।

बड़ी खबर। गिरफ्तार IAS के बेटे की मौत, विजिलेंस को घर में मिला खजाना

29 जून को राज्य के सात जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर पर पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट है। जिला प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। कुमाऊं मंडल के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 40 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती है। वहीं अन्य जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसी दौरान राज्य में किसी भी समय मॉनसून हिट कर सकता है। मौसम विभाग किसी भी दिन राज्य में मॉनसून पहुंचने की घोषणा कर सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें