Big NewsNational

बड़ी खबर। गिरफ्तार IAS के बेटे की मौत, विजिलेंस को घर में मिला खजाना

DEATH OF SON OF SANJAY POPLI

 

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार चल रहे पंजाब के आईएएस अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। कार्तिक की उम्र 26 साल थी और वो लॉ का स्टूडेंट था। बताया जा रहा है कि कार्तिक के सिर में गोली लगी थी।

आपको बता दें कि 2008 बैच के आईएएस संजय पोपली को ठेकेदार से रिश्वत मांगने के मामले में कुछ दिन पहले पंजाब विजलेंस ने उनके सेक्टर 11 चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया था।  करनाल निवासी एक ठेकेदार ने पोपली के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। ठेकेदार का आरोप था कि सात करोड़ के काम के बिलों को क्लियर करने के एवज में एक फीसदी रिश्वत मांग की जा रही है।

बड़ी खबर। एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात ATS ने हिरासत में लिया

वहीं कार्तिक की मौत के बाद उसके परिजनों ने विजिलेंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्तिक की मां और संजय पोपली की पत्नी श्री ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारी उनके बेटे को लगातार परेशान कर रहे थे। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारियों ने ही कार्तिक को गोली मारी है। हालांकि विजिलेंस और पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस की माने तो उन्हें कार्तिक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। कार्तिक ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। पुलिस ने पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए सीज कर दिया है।

sanjay popli

वहीं विजिलेंस ने संजय पोपली के घर से बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। विजिलेंस ने जो जानकारी सार्वजनिक की है उसके मुताबिक संजय पोपली के घर से साढ़े 12 किलो सोना मिला है। इसमें एक किलो सोने की 9 ईंटें, सोने के 3.16 किलो के 49 बिस्कुट, 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के मिले हैं। इसके साथ ही चांदी की एक एक किलो की 3 ईंटें भी मिली हैं। चांदी के 10 ग्राम के कई सिक्के भी मिले हैं।

इसके साथ ही चार आईफोन (I phone) 2 स्मार्ट वॉच, 3.50 लाख रुपए कैश भी बरामद हुआ है। विजिलेंस के मुताबिक ये सबकुछ मकान के स्टोर में एक काले रंग के लेदर बैग में छुपा कर रखा गया था। संजय पोपली के घर से बड़ी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें