Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदेशभर में प्रदर्शन

Congress against

देहरादून: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून से लेकर राज्य में विभिन्न जगहों पर पेट्रल पंपों के बाहर प्रदर्शन किया। देहरादून में दून स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो दाम कम किए हैं, वो नाकाफी हैं। दाम करने के बाद भी लगातार रेट में बढ़ातरी हो रही है। रेट बढ़कर फिर उसी स्थिति में पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने इतनी महंगाई कर दी कि लोगों के लिए दो वक्त का खाना मुश्किल हो गया है। गरीबों की थाली से पोषण दूर हो रहा है। इस सरकार में खोने से लेकर पेट्रोल-डीजल तक हर चीज महंगी हुई है। जिसके चलते लोग खासे परेशान हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें