लालकुआं: राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कामेटी क कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालौनी के नेतृत्व में सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ता कार रोड पर एकत्रित हुए। जहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कई मार्गों से पदयात्रा के रूप में जुलूस निकाला। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए वाक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है, लेकिन भाजपा की गलत नीति व बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बाजार में तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इससे महंगाई बढ़ती जा रही है और समाज का हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कच्चे तेल की कीमतें बहुत ज्यादा थी, इसके बावजूद भी भारतीय बाजार में तेज की कीमतें काबू में रही। आज चाहे तेल हो या एलपीजी सब गरीब लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं और भाजपा के वरिष्ठ मंत्री रोजाना फिजूल बयानबाजी करते हैं।