Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यशपाल आर्य का कांग्रेस मुख्यालय में ग्रैंड वेलकम, वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस में शामिल होने बाद पहली बार देहरादून कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे यशपाल आर्य का जोरादार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता भी एक मंच पर नजर आए। यशपाल आर्य के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।

यशपाल आर्य ने पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की थी। तब से ही उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, लेकिन 18, 19 और 20 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतवानी और उसके बाद आई आपदा के कारण यह आयोजन टल गया था। पहले हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यक्रम 20 अक्टूबर के लिए तय किया गया था।

यशपाल आर्य की कांग्रेस मुख्यालय में वापसी हुई तो कार्यर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुई। यशपाल आर्य की वापसी का जोश कांग्रेस में साफ नजर आ रहा था। नेता और कार्यकर्ता सभी उत्साहित नजर आ रहे थे।

यशपाल आर्य प्रदेश में बड़े दलित चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उकनी दलितों के साथ ही समाज के सभी वर्गों में अच्छी पैठ है। यशपाल की वापसी से कांग्रेस को भी बड़े फायदे की उम्मीद है। कांग्रेस का कहना है कि यशपाल आर्य के आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें