Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: संचालक ने नहीं लिया नेता का नाम, कार्यकर्ताओं ने कर दिया हंगामा

corona virus patients in uttarakhand

मसूरी: कांग्रेस 2022 चुनाव की तैयारियों में जुटी है। एकजुटता दिखाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। कई जगहों पर एकजुटता नजर भी आ रही है, लेकिन कुछ जगहों पर कांग्रेस नेताओं के बीच मतभेत और बात-बात पर हंगामा करने के आदत नहीं छूट रही है, जिसके चलते कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ जाती है।

आयोजित कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का कार्यक्रम संचालक द्वारा नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज मेघ सिंह के  समर्थकों ने हंगामा कर दिया।

इस दौरान समर्थकों ने मेघ सिंह को कंधे पर बैठाकर मंच पर बैठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद मामला शांत हुआ। मेघ सिंह कंडारी के समर्थकों ने कार्यक्रम संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मसूरी में शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। थापली ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में कभी नहीं बुलाया जाता।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें