Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: गुर्जर महासभा के कंधे पर चैंपियन की बंदूक, BJP को चुनौती, मंत्री बनाओ या परिणाम भुगतो

challenge BJP

देहरादून: भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अपनी सरकार को चुनौती दे दी है। चैंपियन ने पार्टी पर कैबिनेट मंत्री बनाने का दबाव बनाया है। खानपुर विधायक चैंपियन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर मौजूद थे। गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने चैंपियन को मंत्री नहीं बनाए जाने पर सरकार को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

इस दौरान विधायक प्रणव सिंह ने एक बाद भी गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों को बोलने से नहीं रोका। कुंवर प्रणव चैंपियन के समर्थकों ने कहा कि कुंवर प्रणव चैंपियन काबिल हैं, लेकिन उनको स्थान नहीं दिया जा रहा हैं। इस मामले पर विधायक ने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि गुर्जर सभा की मांग है।

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज से अगर मंत्री बनाया जाएगा, तो फायदा होगा। बड़ा सवाल यह है कि गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों को विधायक रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने एक बार भी रोकने का प्रयास नहीं किया। बल्कि, चुपचाप सुनते रहे। कहा भी यह भी जा रहा है कि यह पत्रकार वार्ता चैंपियन ने ही आयोजित कराई थी, लेकिन मोहरा किसी और को बना दिया।

जिस तरह से गुर्जर महासभा ने चेतावनी दी और चैंपियन चुप्पी साधे रहे। उससे एक बार फिर भाजपा संगठन भी असमंजस में है। इतना ही नहीं चैंपियन ने पार्टी के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि इस पर भाजपा क्या एक्शन लेती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें