Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों के लिए दिल्ली से रवाना हुई राहत

apda uttarakhand

देहरादून: राज्य में 19, 20 अक्टूबर को आई आपदा से कुमाऊं और गढ़वाल में भारी नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मरने वालों का आंकड़ा भी 80 के करीब पहुंच गया है। राज्य सरकार लगातार लोगों की मदद में जुटी हुई है। प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने के साथ ही खाद्य सामग्री भी बांटी जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार भी लगातार राज्य की मदद कर रही है। पीएम मोदी ने आपदा के बाद सीएम धामी को फोन किया था। जबकि गृह मंत्री अमित शाह खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने उत्तराखंड आए थे। उन्होंने कहा था कि राज्य की हर संभव मदद की जाएगी। उसके बाद केंद्र सरकार के अधिकारियों की भी एक टीम यहां आई थी।

इस सिलसिले में अब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जम्मू, श्रीनगर, लद्दाख और उत्तराखंड के लोगों के लिए बाढ़ और ठंड से बचने के लिए राहत सामग्री और दवाएं ले जा रहे ‘इंडियन रेड क्रॉस’ के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से रवाना किया। मांडविया ने ट्वीट किया कि इससे सर्दी के मौसम में देश के उत्तरी क्षेत्र में स्थित केन्द्र शासित प्रदेशों में संवदेनशील आबादी को मदद मिलेगी और बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड के लोगों राहत सामग्री पहुंचेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें