Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : आपदा के इतने दिन बाद मिले लापता दो लोगों के शव

after so many days

चमोली: चमोली के डुंग्री गांव में 19 अक्टूबर को आई आपदा में लापता हुए दो लोगों के शव नौवें दिन मिल पाए हैं। दोनों ही युवक मलबे में दब गए थे। डुंग्री गांव के आल्यूं तोक में बारिश के दौरान भूस्खलन के मलबे में दबे दो लोगों के शव घटना के नौवें दिन बाद मिले। हादसे के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी के जवान उनकी खोज में जुटे थे।

आपदा में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 79 पहुंच गया है। 19 अक्तूबर को बारिश के दौरान गांव की पेयजल योजना ठीक करने गए डुंग्री गांव के दो लोग महावीर सिंह और भरत सिंह भूस्खलन के दौरान मलबे में दब गए थे। तभी से उनकी खोज शुरू कर दी गई थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं सका।

डुंग्री गांव पहुंचकर सीएम धामी ने भी 22 अक्तूबर को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उनको सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था। सीएम ने दोनों लापता लोगों के शव खोजने के निर्देश दिए थे। तब से ही लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें