Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : तेजी से पैर पसारता डेंगू का खतरनाक डंक, डरावना है आंकड़ा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू का डंक तेजी से बढ़ रहा है। राज्यभर में डेंगू इतनी तेजी से डंक मार रहा है कि मरीजों की संख्या में एकदक से उछाल आ गया है। प्रदेशभर में अब तक 391 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डीजी हेल्थ का दावा है कि डेंगू से लड़ने के लिए विभाग के पास पुख्ता इंतज़ाम हैं।

हालांकि कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है, लेकिन कोरोना पर सरकार अब लगभग काबू पा चुकी है। कोरोना से राहत मिलने के बाद अब एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। प्रदेश में डेंगू ने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। हाल ही में 19 और 20 अक्टूबर को हुई भारी बारिश के बाद डेंगू के मामलों में ज्यादा उछाल आया है। हालांकि विभाग अपनी तरफ से दावा किया है कि डेंगू पर काफी कंट्रोल है।

प्रदेश में अबतक 391 मरीज़ों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू का सबसे ज्यादा कहर रुड़की में देखने को मिल रहा है। देहरादून जिले में अबतक 89 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। डीजी हेल्थ तृप्ति बहुगुणा ने इस बात का दावा किया है कि विभाग की तरफ से डेंगू के खात्मे के लिए पूरे इंतज़ाम किए गए हैं।

डेंगू को लेकर डॉक्टर भी लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह देने के साथ तुरंत बुखार के लक्षण पर डॉक्टर को दिखाने की अपील कर रहे हैं। राजधानी देहरादून में नगर निगम भी डेंगू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए शहरभर में छिड़काव और फॉगिंग का काम कर रहा है। साथ ही दून में बढ़ते मामलो पर आज मेयर सुनील उनियाल गामा ने बैठक कर बड़े स्तर पर अभियान शुरु करने के निर्देश दिए हैं।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को थामने के लिए प्रदेशभर में अभियान के साथ तमाम वो उपाय किए जा रहे हैं, जिससे डेंगू से लोगों को बचाया जा सके। ऐसे में लोगों को भी सावधान रहने की ज़रुरत है। ताकि डेंगू से जंग लड़ने में कामयाबी हासिल हो सके और डेंगू के खतरनाक डंक से लोगों को बचाया जा सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें