Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: CM धामी ने सुनी PM मोदी की मन की बात, जनता से की ये अपील

CM Dhami listened

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में बागेश्वर की पूनम नौटियाल से बात की। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मन की बात सुनी। पीएम मोदी ने बागेश्वर जिले की हेल्थ वर्कर पूनम नौटियाल से बात की। आपको बता दें कि पूनम बागेश्वर के क्वैराली सेंटर में एएनएम हैं। मन की बात कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने बागेश्वर जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण होने पर जिले की जनता को बधाई दी।

पीएम मोदी ने पूनम नौटियाल से टीकाकरण के अनुभव और इस दौरान आई दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। इसी के साथ बागेश्वर की पूनम ने पीएम मोदी को बताया कि बारिश के दौरान टीकाकरण में दिक्कत हुई।इस पर पीएम मोदी ने कहा कि पहाड़ में घर भी बहुत दूर-दूर होते हैं। पहाड़ के 10 किमी के दायरे में जाने में पूरा दिन लग जाता है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पूनम के सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए हौसला बढ़ाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज लगाने पर उत्तराखंड सरकार की सराहना की। पूनम नौटियाल ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। एक दिन में पर्वतीय क्षेत्रों में 8 से 10 किमी की दूरी तय कर कोविड टीकाकरण किया। बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं धात्री महिलाओं का उनके घरों पर जाकर टीकाकरण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूनम नौटियाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कि उन्होंने आउट ऑफ द वे जाकर लोगों का टीकाकरण किया।

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात हम सभी को देशहित और समाज हित में सोचने और काम करने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री जी ने एक अभिभावक की तरह मार्गदर्शन किया। उनका सक्षम नेतृत्व ही था कि श्सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीनश् अभियान से देश, 100 करोङ वैक्सीनैशन डोज का पड़ाव पार कर चुका है। आज देश एक नये उत्साह और ऊर्जा से आगे बढ रहा ही।

आज भारत ने कोविड वैक्सीनैशन में दुनिया को राह दिखाई है। निस्संदेह इसमें हमारे हेल्थ वर्कर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड वारियर्स की दिन रात की मेहनत से ही हम कोविड से बाहर निकल रहे हैं। परंतु हमें अभी भी सावधानी रखनी है। हम उत्तराखण्डवासियों के लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री जी ने राज्य की हेल्थ वर्कर पूनम नौटियाल जी से बात की। उत्तराखण्ड के हेल्थ वर्कर्स का जज्बा ही है कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड में 100 प्रतिशत पहली डोज का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है।

हम जल्द ही शतप्रतिशत सेकेंड डोज का लक्ष्य भी हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जो मंत्र दिया है, हम सबको मिलकर इसे साकार करना है। त्योहारों का सीजन चल रह है, इस दौरान हमें स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है। वोकल फॉर लोकल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय लोगों की आमदनी को बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के लिए हम सभी को अपनी दिनचर्या का अंग मानकर प्रयास करने होंगे। अपने घरों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। आइये, हम संकल्प लें कि स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढाते हुए हम सब मिलकर अपने देश को पूरी तरह स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छ रखेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें