Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: रातभर घनघनाती रही फोन की घंटियां, मुस्तैदी से डटी रही SDRF टीमें

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : राज्य में भारी वर्षा के चलते SDRF की सभी टीमें हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद व राज्य में लगातार हो रही बारिश को देखते हुये, कमांडेंट SDRF, नवनीत भुल्लर लगातार मानिटिरिंग कर रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से राज्य में हो रही बारिश की घटनाओं की जानकारी जुटाकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

कमांडेंट SDRF नवनीत सिंह, कंट्रोल रूम से राज्यभर में व्यवस्थापित SDRF के टीम प्रभारियों से लगातार हो रही भारी वर्षा की स्थिति, मोटरमार्गों की स्थिति, मार्ग में वाहनों की स्थिति, पैदल यात्रियों की संख्या की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही SDRF कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी सम्बंधित अधिकारियों से प्रत्येक घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कल पूरा दिन व बीती रात बेहद चुनौतीपूर्ण रही। कल दिन के बारिश की स्थिति को देखते हुए कमांडेंट SDRF, नवनीत सिंह द्वारा जहाँ एक ओर कुशल पर्यवेक्षण कलिये सहायक सेनानायकों को सेन्वेदनशील पोस्टों पर रवाना किया, वहीं दूसरी ओर खुद राज्यभर की समस्त टीमों की कमान सम्भालते हुए मुख्यालय में डेरा डाल दिया। किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त प्रत्यावेदन हेतु वह स्वयं मय रेस्क्यू टीम के सज रहे।

रातभर SDRF कंट्रोल रूम में रेस्क्यू कॉल आती रही और त्वरित रिस्पांस देते हुए SDRF अलर्ट टीमो को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। बात चाहे छोटी हो या बड़ी , हर सूचना को पूर्ण गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त रिस्पांस दिया जा रहा है ताकि अन्य प्रदेशों से आये प्रत्येक पर्यटक प्रदेश से अच्छा सन्देश लेकर जाए ।

कल रात से अब तक के रेस्क्यू

1. SDM तहसील सतपुली से, SDRF रेस्क्यू टीम को सूचित किया कि हंस फाउंडेशन अस्पताल के पास एक वाहन मलवे मे फंसा है, जिसमे कुछ व्यक्ति सवार है, जिसे बाहर निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर आरक्षी सतेन्द्र सिंह के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। रेस्क्यू टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन एक कार थी जिसमे 2 युवक कल्याण सिंह हैडाखोली व राहुल पुझडकडी कुडिगांव सतपुली सवार थे, जो कि हंस फाउंडेशन अस्पताल से अपने घर की ओर जा रहे थे रास्ते मे अत्यधिक वर्षा के कारण उक्त वाहन एक गदेरे से मलवा की चपेट मे आ गया, जिससे दोनो युवक मलवे मे फंस गये। रेस्क्यू टीम द्वारा बिना समय गवाये घटनास्थल से उक्त व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

2. SDRF टीम को सूचना मिली कि हीरा डूंगी अल्मोड़ा में एक मकान ध्वस्त हो गया है जिसमें एक लड़की फंसी हुई है। उक्त सूचना मिलते ही निरीक्षक गजेंद्र परवाल के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटना स्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त लडकी अरुना (गुनगुन) 14 वर्ष निवासी हीरा डूंगी अल्मोड़ा जो कि मकान के नीचे मलवे मे दब गई थी। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त लडकी को मलवे से घायल अवस्था मे बाहर निकाला गया और टीम द्वारा 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

3. डीसीआर चमोली से SDRF रेस्क्यू टीम को अवगत कराया गया कि झुग्गी में 4 मजदूर फंसे है जिन्हे बाहर निकालने हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के हमराह टीम तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुई। मौके पर SDRF रेस्क्यू टीम को ज्ञात हुआ कि अत्यधिक वर्षा के कारण मारवाडी पुल जोशीमठ के नीचे झुग्गी मे रह रहे 4 मजदूर मलवे मे फंस गये हैं, जिसमे से 1 पुरुष व 3 महिलाएं है और वे सभी नेपाल के मूल निवासी है। रेस्क्यू टीम के पहुचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों व जिला पुलिस की सहायता से सभी मजदूरों को बाहर निकाला लिया गया। जिसमे से एक महिला घायल हो गई, उक्त महिला को घायल अवस्था मे 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

4. SDRF पोस्ट सोनप्रयाग को कल देर रात चौकी सोनप्रयाग से सूचना मिली कि जंगल चट्टी के पास कुछ यात्री फंसे है। सभी यात्री केदारनाथ मन्दिर में दर्शन के उपरांत वापस आ रहे थे। अचानक बारिश तेज़ हो जाने के कारण समय से नीचे नही पहुँच पाए। बारिश में बढ़ते खतरे को देख SDRF द्वारा बिना वक्त गवाए समस्त यात्रियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते हुए नीचे लाया गया।

5. SDRF टीम को चौकी गंगोत्री से अवगत कराया कि कनखू बैरियर के पास गौमुख मार्ग पर लगभग 25 ट्रैकर फंसे हैं। उक्त सुचना पर पोस्ट गंगोत्री से रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई। परन्तु रेस्क्यू टीम को अतिवृष्टी के कारण मार्ग जगह-जगह खराब मिला। लेकिन, SDRF रेस्क्यू टीम ने साहस का परिचय देते हुए तमाम चुनौतियों को पार कर सभी ट्रैकरो को सुरक्षित गंगोत्री लाया गया।

6. चौकी लिंचोली से SDRF टीम को अवगत कराया है कि GMVN टेंट लिंचोली में किसी महिलायें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें