Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Rudraprayag NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: 22 यात्रियों पर मंडरा रहा था खतरा, SDRF ने जान पर खेलकर बचाया

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रप्रयाग: SDRF पोस्ट सोनप्रयाग को देर रात सूचना मिली कि जंगल चट्टी के पास कुछ यात्री फंसे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड व मलबा आने का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल जंगल चट्टी के लिए रवाना हुई।

तमाम मुश्किलातों को दरकिनार करते हुए SDRF रेस्क्यू टीम जंगल चट्टी पहुंची। जहां लगभग 22 यात्री मिले। सभी यात्री केदारनाथ मन्दिर में दर्शन के उपरांत वापस आ रहे थे। अचानक बारिश तेज हो जाने के कारण समय से नीचे नही पहुंच पाए। बारिश में बढ़ते खतरे को देख एसडीआरएफ टीम बिना वक्त गवांए यात्रियों को सुरक्षित निकाल लाए।

यात्रियों में से एक महिला, नाम सुषमा रानी उम्र 55, निवासी सोनीपत ,हरियाणा की तबीयत ज्यादा खराब हो रही थी। बारिश में भीग जाने के कारण ठंड से सही ढंग से चल भी नहीं पा रही थी। SDRF टीम उनको स्ट्रेटचेर की मदद से नीचे लाया गया। सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित गौरीकुंड लाया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें