Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Tehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : देवभूमि के लाल को दी गई अंतिम विदाई, आखिरी सलामी देने उमड़ा जन सैलाब

corona virus patients in uttarakhand
टिहरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोह लेते हुए शहीद हुए देवभूमि के लाल शहीद विक्रम नेगी का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। उनको अंमित विदाई देने क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारत माता के जयकारों से पूरा गजा क्षेत्र गूंज उठा।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा था। जब तक सूरज चांद रहेगा, विक्रम तेरा नाम रहेगा, जैसे नारों के साथ क्षेत्र के लोगों ने वीरभूमि के योद्धा को अंतिम विदाई दी। वहीं, चमोली के शहीद जवान का योगंबर सिंह का अंतिम संस्कार कल रविवार को किया जाएगा।

उससे पहले शहीद जवानों के पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए गए। वहां से सेना के वाहन से दोनों जवानों के पार्थिव शरीद उनके गांव के लिए रवाना किए गए। टिहरी के विक्रम सिंह नगी का पार्थिव शरीर जैसे ही गजा बाजार में पहुंचा, क्षेत्र के लोगों को हुजूम देवभूमि के लाल को अंतिम सलामी देने के लिए उमड़ पड़ा। सरकार की ओर से सैनिक कल्याण मंत्री ने सलामी दी।

शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। उनको लोगों ने किसी तरह संभाला। मां और पत्नी बार-बार बेहोश होकर गिर पड़ रही थी। पिता की आंखें नम तो हुई, लेकिन वो पिता होने के नाते खुद का मजबूत दिखाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनको बेटे को खाने का गम तो है, लेकिन देश पर कुर्बानी का उनको फर्क भी है।

इस मौके पर क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व शिक्षा मंत्री-मंत्री प्रसाद नैथानी समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शहीद को अंतिम विदाई देते वक्त हर शख्स की आंखें नम थी। लोगों ने भारत माता के सपूत को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा भी देखा गया। लोगों ने यह भी मांग की है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें